फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two days bank's server down, repayable account holder

दो दिन बैंक का सर्वर रहा डाउन, मायूस लौटे खाताधारक

Thu, 04 Nov 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two days bank's server down, repayable account holder
गोदलामऊ (सीतापुर)। इंडियन बैंक में दो दिन से सर्वर की समस्या से धन निकासी नहीं हो पा रही है। जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। संदना स्थित इंडियन बैंक शाखा में आए दिन सर्वर डाउन रहने से ग्राहकों का बैंक के प्रति मोह भंग होने लगा है। इधर, बैंककर्मी भी उपभोक्ताओं को जवाब देते-देते थक जाते हैं। तीन दिन सर्वर डाउन रहने से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वालों मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

इंडियन बैंक के एजीएम विनीत बाजपेई ने जल्द सुधार कराने की बात कही। इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक मंशाराम ने बताया पूरे जनपद में दो दिन से सर्वर की समस्या है। जिससे उपभोक्ताओं को धनराशि निकासी में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कुर्सी हिंडोरा निवासी विनीता देवी ने बताया दो दिन से सर्वर की समस्या होने के कारण बैंक का चक्कर लगा रही हूं, लेकिन भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे त्योहार मनाने के लिए पैसे नहीं मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग मिर्जापुर निवासिनी मैकिन तीन दिन से लगातार बैंक आकर रुपये निकालने का प्रयास कर रही हैं। सर्वर न चलने से भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया इस उम्र बैंक आना बहुत कठिन है। फिर भी काम नहीं हो रहा है।

रामपुर खेवटा निवासी रामरतन दो दिन भुगतान निकालने के लिए बैंक गए, लेकिन सर्वर न होने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है। उनका कहना इससे दिक्कतें हो रहीं है। महत्वपूर्ण कार्य बाधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed