Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Aradhana Mishra said we will contest elections with an alliance and form government in UP

यूपी: 'गठबंधन के साथ चुनाव लड़कर सरकार बनाएंगे', आराधना मिश्रा बोलीं- सीट बंटवारे पर सकारात्मक बातचीत चल रही

Fri, 20 Nov 2026 02:06 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 20 Nov 2026 02:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने सीतापुर बाईपास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मंडलीय दौरे कर संगठन को मजबूत कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर सकारात्मक चर्चा चल रही है और आगामी चुनाव में गठबंधन मजबूती से लड़कर सरकार बनाएगा।

विज्ञापन
Aradhana Mishra said we will contest elections with an alliance and form government in UP
पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने आराधना मिश्रा का स्वागत किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का शुक्रवार को लखनऊ से शाहजहांपुर जाते समय सीतापुर बाईपास पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार मंडलीय दौरे कर रही है। झांसी मंडल के बाद शुक्रवार को शाहजहांपुर और शनिवार को आगरा मंडल का दौरा प्रस्तावित है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सामंजस्य बनाया जा रहा है, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूत विकल्प के रूप में उतरा जा सके। सीटों के बंटवारे पर कहा कि गठबंधन में सकारात्मक बातचीत चल रही है। नेतृत्व स्तर पर चर्चा जारी है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। कांग्रेस पार्टी अपनी चुनावी तैयारियों में पूरी तरह जुटी है। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन 2027 में केवल चुनाव नहीं लड़ेगा, बल्कि सरकार भी बनाएगा। 

विज्ञापन

धर्म और राजनीति को अलग-अलग विषय मानती हूं

बागेश्वर धाम की कथा और धर्म-राजनीति से जुड़े सवाल पर आराधना मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा धर्म और जाति के नाम पर राजनीति की है। कांग्रेस की विचारधारा धर्म, जाति और बिरादरी के आधार पर नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर चलने की है। हम धर्म और राजनीति को अलग-अलग विषय मानते हैं। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा, नगर अध्यक्ष शिशिर बाजपेयी, मेराज अहमद, राकेश वर्मा समेत अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed