{"_id":"6aff4d560499abaf440d5d02","slug":"fir-registered-against-blo-sitapur-news-c-102-1-brp1007-168038-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बीएलओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बीएलओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Fri, 20 Nov 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही के आरोप में बीएलओ अखिलेश कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। लेखपाल अनूज कुमार यादव की तहरीर के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 149 बिसवां के बूथ संख्या 356 जलालपुर (मजरा-मधवापुर) पर मतदाता सूची से नाम काटने को लेकर शिकायत की गई थी।
शिकायतकर्ता जसवंत ने 59 आपत्तियां दर्ज कराते हुए 55 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने पर सवाल उठाए थे। जांच में ईसीआई नेट पोर्टल पर सामने आया कि बीएलओ ने कुल 88 आपत्तियों पर कार्रवाई की थी। इनमें 54 मतदाताओं को अनुपस्थित या स्थायी रूप से स्थानांतरित, 33 को पहले से पंजीकृत और एक को कम उम्र का दर्शाकर सूची से हटाया गया था।
आरोप है कि मतदाताओं के नाम हटाने से पहले उनके वास्तविक निवास का समुचित सत्यापन नहीं किया गया। इस संबंध में निर्वाचन कार्यालय की ओर से पांच नवंबर को स्पष्टीकरण भी मांगा गया था, लेकिन उचित जवाब नहीं दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर लेखपाल अनुज कुमार यादव की तहरीर पर बीएलओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीओ हर्षित चौहान ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम राहुल सिंह ने बताया कि मतदाताओं के नाम काटने का मामला सामने आया था जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।