फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two criminals who stole bike batteries from shops arrested

Sitapur News: दुकानों से बाइक की बैटरियां चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Mon, 28 Oct 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 28 Oct 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two criminals who stole bike batteries from shops arrested
सीतापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को ऑटोमोबाइल दुकानों से बाइक की बैटरियां व इंजन ऑयल चुराने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 27 बैटरियां और इंजन ऑयल के 18 डिब्बे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के विजय लक्ष्मी नगर निवासी करन गुप्ता व कोतवाली देहात के कनवाखेड़ा निवासी शिवम को मालगोदाम रोड के सामने मिस्टर सैंडविच वाली गली से गिरफ्तार किया। शिवम मूल रूप से कमलापुर के ज्योति शाह आलम का निवासी है।
विज्ञापन

दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह दोनों दुकानों से बाइक की बैटरी व ब्रांडेड इंजन ऑयल के डिब्बे चोरी करते थे। इसके बाद इन्हें बेच लेते थे। पुलिस ने इनके पास से 27 बैटरियां व ब्रांडेड इंजन ऑयल के 18 डिब्बे बरामद किए हैैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी अमन सिंह ने बताया कि कई दिनों से इन आरोपियों की तलाश थी। रविवार को पुलिस को इन्हें पकड़ने में सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करन पर दर्ज हैं दो मुकदमे
पुलिस के मुताबिक करन पर वर्ष 2021 में अवैध मादक पदार्थ रखने व वर्ष 2023 में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। यह पूर्व में जेल जा चुका है। दोनों आरोपी रेकी कर घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed