{"_id":"5fde3c1a8ebc3e3fe658e706","slug":"truck-overturns-many-injured-including-shopkeeper-sitapur-news-lko555727525","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटा, दुकानदार समेत कई जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पलटा, दुकानदार समेत कई जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में सिधौली मार्ग पर मोल्हेपुर भट्ठे के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क के किनारे सब्जी की दुकान लगाए दुकानदारों सहित कई लोग जख्मी हो गए। घायलों को महमूदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
महमूदाबाद कोतवाली इलाके के सिधौली रोड पर मोल्हेपुर भट्ठे के पास शनिवार को महमूदाबाद की ओर एक तेज रफ्तार ट्रक पहुंचा और बेकाबू होकर पलट गया, इससे सड़क के किनारे सब्जी का ठेला लगाए रजुवापुर गांव निवासी राम सागर (55), रामसिंह (50), बाइक से गल्ला की तौल करा वापस जा रहे महमूदाबाद खास मोहल्ला निवासी व्यापारी राजेश गुप्ता (45), इचौली गांव निवासी होली (40) ट्रक की चपेट में आकर जख्मी हो गए।
हादसे के बाद घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी महमूदाबाद ले जाया गया, चिकित्सकों ने राजेश को लखनऊ रेफर कर दिया। अन्य लोगों का इलाज सीएचसी में ही चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।