फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tragedy Strikes: Two Households Plunged into Darkness; CHC Premises Rocked by Screams of Anguish

Sitapur News: हादसे में दो घरों के बुझ गए चिराग, चीख-पुकार से दहला सीएचसी परिसर

Mon, 06 Apr 2026 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Tragedy Strikes: Two Households Plunged into Darkness; CHC Premises Rocked by Screams of Anguish
फोटो-52हैड्रा से निकाली गई ट्रक में फंसी पिकअप। संवाद
मानपुर/बिसवां। ट्रक हादसे में धान की भूसी के नीचे दबकर दो घरों के चिराग बुझ गए। मैजिक सवार मानपुर केलालपुर कोठी निवासी अंकित अपने घर के इकलौते पुत्र थे। उनकी एक बहन है, जिसका विवाह हो चुका है। घटना की जानकारी होते ही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसवां पर पहुंच गए। इस बीच चीख-पुकार से पूरा परिसर गमगीन हो गया।
विज्ञापन

हादसे के दूसरे शिकार बिसवां के सत्तिनपुरवा निवासी साहिल उर्फ अयान भी घर के इकलौते चिराग थे। यह वाहन चलाने का काम करते थे। उधर, पुष्पेंद्र के परिजन भी मौत की खबर पाकर बेसुध हो गए। बड़े भाई मनीष यादव का रो रोकर बुरा हाल है। उनकी चार बहनें हैं, जिनका विवाह हो चुका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार परिवार का भरण पोषण करने के लिए पुष्पेंद्र बिसवां स्थित एक नमकीन के कारखाने में काम करते थे। वह मैजिक से सामान दुकानदारों को सप्लाई करते थे। रविवार को भी वह यही काम करने के लिए जा रहे थे। लेकिन ट्रक पर लदी धान की भीसी के नीचे दबने से उनकी असमय मौत हो गई। तीनों मृतकों में से किसी का विवाह नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे तक लगा रहा जाम
हादसे के बाद ट्रक पर लदी धान की भूसी सड़क पर फैल गई। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मौके पर थानाध्यक्ष सदरपुर मुकेश वर्मा व उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह के साथ पुलिस बल तैनात रहा। दो हाइड्रा व एक जेसीबी की मदद से किसी तरह से भूसी हटवाई गई। ग्रामीणों की मदद से ट्रक को सीधा कराया गया।


हादसे में दो बाइक सवार भी जख्मी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पलटने से पहले ट्रक दो बाइकों से भी टकराया था। इससे दोनों बाइक चालक घायल हुए हैं। उनका इलाज रेउसा सीएचसी में चल रहा है। पुलिस के अनुसार ट्रक के अनियंत्रित होने का एक कारण ब्रेक फेल भी हो सकता है। पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article