फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tiger attacked cattle

Sitapur News: बाघ ने मवेशी पर किया हमला, शोर मचाने पर भागा

Sun, 11 Aug 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 11 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tiger attacked cattle
महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में बाघ ने रविवार दोपहर एक मवेशी को निशाना बनाया। चरवाहों के शोर मचाने पर बाघ भागकर झाड़ियाें में छिप गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को ताजा पगचिह्न मिले हैं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर नदी की तराई क्षेत्र के निकट सीतारामपुर निवासी अशोक यादव अपने मवेशी चराने गए थे। एक मवेशी नदी पार कर दूसरी तरफ पहुंच गया। इसी बीच अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

चरवाहों के शोर मचाने पर बाघ झाड़ियों में छिप गया। बाघ के हमले से मवेशी घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन दरोगा अक्षय कुमार पांडे ने पशु चिकित्सक को बुलाकर मवेशी का इलाज कराया। कांबिंग के दौरान नदी के किनारे बाघ के ताजा पगचिह्न भी मिले हैं। बृहस्पतिवार को ब्रह्मावली गांव में क्लेश हरण मंदिर के निकट बाघ के पगचिह्न मिले थे। इसके बाद विभाग ने दूसरे दिन पिंजरा लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाघ पिंजरे के करीब भी नहीं फटका। अब ब्रह्मावली से चार किलोमीटर दूर सीतारामपुर गांव के निकट बाघ ने रविवार को एक मवेशी पर हमला कर दिया। इससे गांवों के लोग डरे हुए हैं। वन दरोगा ने बताया कि बाघ ने एक मवेशी पर हमला किया है। उसका इलाज कराया जा रहा है, जहां पर कांबिंग के दौरान ताजा पगचिह्न भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed