{"_id":"61f424191767912dbd3cb575","slug":"three-killed-including-bike-rider-brother-and-sister-in-collision-with-pickup-three-injured-including-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन की मौत, बच्ची समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन की मौत, बच्ची समेत तीन घायल
Fri, 28 Jan 2022 10:42 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:42 PM IST
सार
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हरगांव इलाके के सलारपुर गांव निवासी दिलशाद पुत्र इश्तियाक अपनी (17) साल की बहन जुल्फी, आजाद (18) पुत्र जसीम, आयशा (8) पुत्री इश्तियाक के साथ शुक्रवार की रात बाइक से सवार होकर बन्नी खरेला ननिहाल को जा रहे थे, इस बीच तालगांव इलाके में देवरिया गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर के कोतवाली तालगांव इलाके में शुक्रवार की रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई। हादसा तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से हुआ है। वहीं, हादसे के बाद सड़क पर पड़ी बाइक से टकराकर दो और लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हरगांव इलाके के सलारपुर गांव निवासी दिलशाद पुत्र इश्तियाक अपनी (17) साल की बहन जुल्फी, आजाद (18) पुत्र जसीम, आयशा (8) पुत्री इश्तियाक के साथ शुक्रवार की रात बाइक से सवार होकर बन्नी खरेला ननिहाल को जा रहे थे, इस बीच तालगांव इलाके में देवरिया गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में सभी को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही दिलशाद, जुल्फी, आजाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आयशा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि हादसे के बाद मौके पर पड़ी बाइक से टकराकर जा रहे दूसरी बाइक पर सवार तालगांव के सरैंया नरेंद्र, राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तालगांव कोतवाल ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है। भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन