फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three caught in slaughter of banned animal

वध प्रतिबंधित पशु की हत्या में तीन दबोचे

Mon, 22 Feb 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three caught in slaughter of banned animal
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पूर्व वध प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त छूरा, बोगदा व रस्सियां बरामद कर ली है।
विज्ञापन

सदरपुर इलाके में 17 फरवरी की रात अज्ञात लोगों ने गोकशी की घटना अंजाम दी थी। जिससे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक निरीक्षक पंकज कुमार त्यागी ने टीम के साथ रविवार देर रात थाना क्षेत्र के शेखपुर मोड़ के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान सदरपुर इलाके के गुरखेत गांव निवासी गुफरान उर्फ पहाड़ी, शेखपुर निवासी सईद, सदरपुर के चिकवन टोला निवासी नसीर आलम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन छूरा, तीन बोगदा व दो रस्सियां भी बरामद की हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने गोकशी की घटना कबूली है। सभी को जेल रवाना कर दिया गया है। थानाध्यक्ष रनवीर सिंह ने बताया कि आरोपी शातिर अपराधी हैं। इन पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed