फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   There was chaos when the bodies of father and son reached home.

Sitapur News: पिता-पुत्र के शव घर पहुंचे तो मचा कोहराम

Thu, 12 Feb 2026 08:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 12 Feb 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
There was chaos when the bodies of father and son reached home.
मास्टरबाग (सीतापुर)। कमलापुर कस्बे में बुधवार को हुए सड़क हादसे में ससुर-दामाद व नाती की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा है। बृहस्पतिवार को जैसे ही पिता-पुत्र के शव गांव पहुंचे तो परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। गमगीन माहौल में पिता-पुत्र के शव का अंतिम संस्कार किया गया। ससुर गयाप्रसाद का अंतिम संस्कार उनके गांव में किया गया।
विज्ञापन

मानपुर के भिठौली गांव निवासी हरिकेश (43), उनके पुत्र आकाश (22) और कमलापुर के हरिहरपुर जमरखा निवासी हरिकेश के ससुर गयाप्रसाद (62) एक बाइक से मास्टरबाग से कमलापुर की तरफ जा रहे थे। बैकुंठपुर गांव के पास तीनों बाइक को सड़क किनारे खड़े करके फोन से बात करने लगे।
विज्ञापन

तभी एक डंपर ने तीनों को रौंद दिया। हादसे में ससुर-दामाद व नाती की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही पिता-पुत्र के शव भिठौली गांव पहुंचे तो लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए। लोग मनहूस घड़ी को कोसते दिखे। गमगीन माहौल में पिता-पुत्र के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी बोली छोड़ के न जाओ पापा...
हरिकेश के तीन संतानों में एक पुत्री नीलम व दो पुत्र आकाश और शिवम हैं। जैसे ही पिता-पुत्र की घर से अर्थी उठी वैसे ही पुत्री नीलम अपने पिता के शव को पकड़कर रोने लगी। रोते हुए वह बोली पापा हमें छोड़कर न जाओ। वहीं शिवम भी अपने आप न जाने कैसे संभाल पाया। हादसे की वजह से गम में डूबे गांव के लोग पूरी रात नहीं सोए। ग्रामीणों ने बताया कि हरिकेश के पास महज तीन बीघा खेती है जिससे वह अपने परिवार का खर्च चलाते थे। बेटी नीलम के लिए वह रिश्ता खोज रहे थे। उधर, गया प्रसाद का हरिहरपुर जमरखा में शव पहुंचते ही हाहाकार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed