फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   There was a lot of excitement in the markets for Christmas

क्रिसमस को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक

Thu, 23 Dec 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of excitement in the markets for Christmas
घंटाघर के पास दुकान से क्रिसमस-ट्री का पेड़ खरीदते बच्चे। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। क्रिसमस का पर्व शनिवार को जिले में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार भी गुलजार हो चुके है। खरीदारी का सिलसिला तेज हो गया है। गुरुवार को भी बाजार में बच्चों ने क्रिसमस ट्री से लेकर सेंटा क्लाज की पोशाक की खरीदारी की। गिरजाघरों की सफाई पूरे दिन होती रही। चर्च को शानदार लाइटिंग से सजाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

25 दिसंबर को प्रभु यीशु की याद में इसाई समाज के लोग क्रिसमस डे मनाते हैं। गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं होती हैं। समाज के लोग बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाते हैं। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गुुरुवार को बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर लोग क्रिसमस ट्री व सेंटा क्लॉज की ड्रेस खरीद रहे हैं। वहीं घरों को सजाने के लिए विभिन्न प्रकार के आइटमों की भी बिक्री तेज हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा।
इस पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस समय बाजार में क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लॉज की ड्रेस, टोपी, गुब्बारे सहित अन्य आइटम बिक रहे हैं। क्रिसमस ट्री जहां 50 से 200 रुपये तक बिक रहा है, वहीं सेंटा क्लॉज की ड्रेस 200 से दो हजार तक बिक रही है। व्यापारियों ने बताया अधिकतर ग्राहक पांच सौ रुपये तक की ड्रेस पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह क्रिसमस ट्री भी दो सौ रुपये वाला पसंद किया जा रहा है। इससे बाजार में गुरुवार को दिनभर इन आइटमों की बिक्री होती रही। व्यापारियों का कहना है कि शुक्रवार को इनकी बिक्री में काफी तेजी आएगी। गिरिजा घरों को शानदार लाइटिंग से सजाया जा रहा है।

सेंटा क्लॉज से उपहार पाकर बच्चों के खिले चेहरे
रामकोट (सीतापुर)। ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज में गुरुवार को क्रिसमस पर्व को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान सेंटा क्लॉज के हाथों उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिले उठे। विद्यालय को क्रिसमस ट्री व झालरों से सजाया गया। छात्र-छात्राओं को क्रिसमस पर्व की बधाई दी। जूनियर कोऑर्डिनेटर अमन सिंह यादव द्वारा मंच संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed