फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The young man strode into the shooting Bareilly

शूटिंग में बरेली के जवान छाए

Fri, 10 Jul 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Fri, 10 Jul 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
11वीं वाहिनी पीएसी मैदान पर चल रही अंतर वाहिनी मध्य जोन प्रतियोगिता में शूटिंग के दौरान 8वीं वाहिनी बरेली के जवान छाए रहे। उनके अचूक निशानों ने सभी को पीछे छोड़ दिया। 8वी वाहिनी के जवानों ने कारबाइन व रायफल में शानदार प्रदर्शन करके चल वैजयंती अपने नाम कर ली। इसी वाहिनी के भगवान सिंह पटवाल को सर्वश्रेष्ठ लक्ष्य भेदक का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


कारबाइन के पहले चरण में 25 गज बैटल काउच पोजिशन में 11वीं वाहिनी सीतापुर के लालचंद यादव ने सटीक निशाना लगा कर 18 अंक बटोरे और पहले स्थान पर कब्जा किया। वहीं द्वितीय वाहिनी सीतापुर के विवेकानंद 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जबकि 8वीं वाहिनी बरेली के शैलेश द्विवेदी 6 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। दूसरे चरण 40 गज स्टैंडिंग पोजिशन में 8वी वाहिनी के भगवान सिंह पटवाल पहले स्थान पर, 11वीं वाहिनी के लालचंद यादव दूसरे स्थान पर व 8वीं वाहिनी के शैलेश द्विवेदी तीसरे स्थान पर रहे। तीसरे चरण 50 गज नीलिंग पोजिशन में 8वीं वाहिनी के भगवान सिंह पटवाल पहले स्थान पर, दूसरे स्थान पर भी 8वीं वाहिनी के शैलेश द्विवेदी व द्वितीय वाहिनी के पारसनाथ चौधरी तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

 50 गज स्नैप पोजिशन में 8वी वाहिनी के भगवान सिंह पटवाल का ही झंडा बुलंद रहा। उन्होंने 55 अंक बटोर पहले स्थान पर कब्जा जमाया। जबकि 8वीं वाहिनी के ही शैलेश द्विवेदी दूसरे व 11वीं वाहिनी के उदय प्रकाश त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायफल के पहले चरण 100 गज स्टैंडिंग पोजिशन में 27वीं वाहिनी के विनेश कुमार पहले स्थान पर व दुर्वेश चंद्र यादव दूसरे स्थान पर रहे। वहीं 10वीं वाहिनी के मनोज कुमार तीसरे स्थान तक ही पहुंच सके। दूसरे चरण में 200 गज नीलिंग पोजिशन में 8वीं वाहिनी के भगवान सिंह पटवाल पहले स्थान पर, रामलौट दूसरे व 11वीं वाहिनी के राजकुमार मौर्य तीसरे स्थान पर रहे।


तीसरे चरण के 300 गज प्रोन पोजिशन मेें 27वीं वाहिनी के हरिनारायण पटेल प्रथम, 10वीं वाहिनी के नवल किशोर सिंह द्वितीय व 8वीं वाहिनी के अमित भारती तृतीय स्थान पर रहे। 300 गज स्नैप पोजिशन में 10वीं वाहिनी के राकेश कुमार गौतम प्रथम, 8वीं वाहिनी के पंकज उमराव द्वितीय व 32वीं वाहिनी के धीरेंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed