{"_id":"5f03551e8ebc3e42f8015ee4","slug":"the-working-organizations-should-complete-the-construction-work-on-time-sitapur-news-lko529495181","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य समय से पूरा कराएं कार्यदायी संस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य समय से पूरा कराएं कार्यदायी संस्थाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने सोमवार को बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा कर प्रगति जानी। बाद में उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थाएं निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करें। संबंधित विभागाध्यक्ष नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करें। जिससे नागरिकों को समय पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें। लापरवाही पाए जाने एवं कार्यों में विलंब होने पर कार्यदायी संस्था एवं दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना ही सच्ची देशभक्ति है। जिलाधिकारी ने जिले में निर्माणाधीन सीएचसी एवं पीएचसी को 31 जुलाई तक पूर्ण कराकर हैंडओवर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें विलंब करने पर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। एंबुलेंस सेवाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि एंबुलेंस का रेस्पांस टाइम अधिकतम 10 मिनट कराएं।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिये कि अवशेष हैंडपंपों की तत्काल स्थापना कराई जाए तथा अपशिष्ट प्रबंधन को भूमि चिह्नित कर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी कहा कि सड़कों की अनाधिकृत रूप से कटिंग न कराई जाए तथा कटिंग के समय बीएसएनएल से भी समन्वय बनाते हुए ये सुनिश्चित किया जाए कि टेलीफोन लाईनें क्षतिग्रस्त न हों एवं अन्य महत्वपूर्ण विभागों से भी ड्राइंग ले ली जाए। साथ ही सड़कों को कार्य पूर्ण होने के तत्काल बाद पूरी गुणवत्ता के साथ ठीक करा दिया जाए।
विज्ञापन
डीएम ने जिला कृषि अधिकारी से उर्वरकों की उपलब्धता की समीक्षा कर निर्देश दिये कि बोआई के समय उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता कराएं। शेष आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। कहा कि महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में सीडीओ की अध्यक्षता में नियमित रूप से बैठक कर समीक्षा की जाए। नैपालापुर-बिजवार मार्ग पर निर्माणाधीन सेतु में रेलवे विभाग द्वारा धीमी गति से कार्य करने पर डीएम ने रेलवे के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों को शीघ्रता के साथ पूर्ण कराया जाए।
दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति में समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित कि अधिक से अधिक छात्रों का लाभान्वित कराएं। किसान सम्मान निधि में प्रगति सुधारने के भी निर्देश दिये। बैठक में सीडीओ संदीप कुमार ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दें तथा उसकी सूचना नियमित रूप से उद्योग विभाग को उपलब्ध कराते रहें।
इस मौके पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. आरएस पांडेय ने विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर अमित भट्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार, डीआईओएस नरेंद्र शर्मा, डीडीओ राकेश कुमार पांडेय, उपायुक्त मनरेगा सुशील कुमार श्रीवास्तव, जिला आपूर्ति अधिकारी संजय कुमार प्रसाद आदि अधिकारी उपस्थित रहे।