{"_id":"6780125908361072260a603c","slug":"the-sunshine-brought-some-relief-from-the-cold-sitapur-news-c-102-1-stp1002-125044-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खिली धूप ने दिलाई ठंड से कुछ राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खिली धूप ने दिलाई ठंड से कुछ राहत
Thu, 09 Jan 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। दो दिन बाद बृहस्पतिवार को खिली गुनगुनी धूप ने लोगों को ठंड से कुछ राहत दिलाई। ठंडी हवा न चलने से दिन चढ़ने के साथ ही धूप की बढ़ती तपिश के बावजूद दिन का अधिकतम तापमान तो 18 डिग्री पर टिका रहा लेकिन न्यूनतम पारा एक डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फिलहाल अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह रहने का पूर्वानुमान मौसम विशेषज्ञों ने जताया है।
नए साल पर मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी बादल और कोहरा तो कभी जोर पकड़ती शीतलहरी लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर रही है। बृहस्पतिवार को दो दिन बाद सुबह से ही मौसम साफ रहा। कोहरे से राहत के साथ हवा की गति भी काफी धीमी रहने से खिली गुनगुनी धूप ने लोगों को ठिठुरन से काफी हद तक राहत पहुंचाई।
इस दौरान बाजारों से लेकर सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में भी चहल-पहल नजर आई। खिली धूप में बच्चों ने परिवार के लोगों के साथ लॉन और पार्कों में पहुंचकर खूब मस्ती भी की। लेकिन सूरज ढ़लते ही गलन का प्रभाव फिर बढ़ने लगा।