फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The splendor of folk culture will be spread in the 84 Kosi Parikrama.

Sitapur News: 84 कोसी परिक्रमा में बिखरेगी लोक संस्कृति की छटा

Sat, 14 Feb 2026 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The splendor of folk culture will be spread in the 84 Kosi Parikrama.
कार्यक्रम में शामिल होंगी गायिका सरिता तिवारी। - फोटो : कार्यक्रम में शामिल होंगी गायिका सरिता तिवारी।
नैमिषारण्य (सीतापुर)। इस बार 84 कोसी परिक्रमा में भक्ति और लोक संस्कृति का अनूठा संगम दिखाई देगा। परिक्रमा के प्रत्येक पड़ाव पर दूरदर्शन और आकाशवाणी के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। रामादल में आध्यात्मिक चेतना जगाने के लिए संस्कृति विभाग के सहयोग से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

नैमिष से डंका बजने पर 18 फरवरी को 84 कोसी परिक्रमा शुरू होगी। यह परिक्रमा महज एक शारीरिक यात्रा नहीं बल्कि आत्मा के शुद्धिकरण का मार्ग मानी जाती है। ऐसे में प्रत्येक पड़ाव पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम परिक्रमा के आध्यात्मिक यात्रा में अद्भुत और अलौकिक अनुभव प्रदान करेंगे। परिक्रमा के संयोजक स्वामी विमलानंद सरस्वती के अनुसार इस वर्ष की यात्रा को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक चेतना जगाने के लिए संस्कृति विभाग के सहयोग से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। परिक्रमा मार्ग के पड़ावों पर मंचीय कार्यक्रम आयोजित होंगे, जहां दूरदर्शन व आकाशवाणी के प्रसिद्ध कलाकारों के लोकगीतों और भजनों की स्वर लहरियां गूंजेंगी। इस सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य आकर्षण आकाशवाणी की कलाकार और सुप्रसिद्ध लोकगीत एवं भजन गायिका सरिता तिवारी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी सुरमई आवाज और लोक संस्कृति की गहरी समझ के लिए जानी जाने वाली सरिता तिवारी पारंपरिक लोकगीतों के माध्यम से अवध की लोक विरासत को जीवंत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed