फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The schedule is disrupted, electricity is available for only three hours

Sitapur News: बिगड़ा शेड्यूल, महज तीन घंटे मिल रही बिजली

Mon, 21 Jul 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 21 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The schedule is disrupted, electricity is available for only three hours
रामपुर मथुरा(सीतापुर)। बांसुरा उपकेंद्र से जुड़े 200 से अधिक गांवों में तीन दिन से बिजली आपूर्ति रुला रही है। 24 घंटे में महज तीन से चार घंटे ही बिजली आती है। इससे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ता गर्मी में बेहाल हो रहे हैं। एक लाख आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने बताया कि तीन दिन से दिन में पूरी तरह आपूर्ति बंद है। रात में कभी 3 घंटे या 4 घंटे के लिए ही बिजली आती है। राजू श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी में बिजली बहुत रुला रही है। विजय कुमार ने बताया कि बिजली का बिल चुकाने के बाद भी जनरेटर चलाना पड़ रहा है। रोजाना 4 से 5 लीटर डीजल खर्च हो रहा है।
विज्ञापन


दवा व्यापारी राजू, अवधेश व शकूर आदि ने बताया कि वोल्टेज बहुत कम आता है। कम वोल्टेज से घरेलू उपकरण खराब हो रहे हैं। फ्रिज में रखी कीमती दवाओं को निश्चित तापमान न मिलने से काफी नुकसान हो गया है। बैंक, डाकघर सहित अन्य कार्यालयों में कामकाज बाधित चल रहा है। एसडीओ विनय गोयल ने बताया कि 33 हजार की हाईटेंशन लाइन ज्यादातर खराब है। बिजली की अधिक मांग व लोड के कारण तार जल्द गर्म होकर टूट रहे हैं। मरम्मत का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed