{"_id":"67c9eb53fa98aaab5704abfc","slug":"the-mystery-of-the-murder-was-solved-by-interrogating-70-people-sitapur-news-c-102-1-slko1037-128169-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 70 लोगों से पूछताछ कर हत्याकांड से उठाया पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 70 लोगों से पूछताछ कर हत्याकांड से उठाया पर्दा
Fri, 07 Mar 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के तानी मिश्रा हत्याकांड का बृहस्पतिवार काे पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने अमर उजाला की थ्योरी पर मुहर लगाई है। एएसपी दक्षिणी डाॅ. प्रवीण रंजन सिंह के मुताबिक पिता ने ही नशे में अपनी मासूम बेटी का कत्ल किया था। दस दिनों में पुलिस ने करीब 70 लोगों से पूछताछ की। इसके बाद हत्याकांड से पर्दा उठा। पुलिस ने आरोपी पिता मोहित को जेल भेज दिया है।
कस्बा निवासी छह साल की मासूम तानी मिश्रा 25 फरवरी को लापता हो गई थी। उसके शरीर के अंग खेतों में पड़े मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदल दी थी।
एसपी चक्रेश मिश्र ने क्राइम ब्रांच व सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कुल चार टीमों को खुलासे के लिए लगाया। चारों पुलिस टीमों ने बीते 10 दिनों में 70 लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
तानी के पिता मोहित के बयानों के आधार पर पुलिस ने कुछ दुकानदार, पड़ोसी, गांव व घर की कुछ महिलाओं और कई स्थानीय लोगों के बयान लिए। मोहित ने घटना के बाद जिस दुकान पर जाने व पूछताछ की बात कही थी, वह सब झूठ निकला।
समोसे की दुकान के सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को बच्ची नजर नहीं आई। जब पुलिस ने मोहित का अन्य गवाहों से आमना-सामना करवाया तो उसकी पोल खुल गई। मोहित के सारे बयान शुरुआत से विरोधाभासी रहे। इसके बाद उसके अचानक गायब होने के कारण भी पुलिस का शक उस पर गहराया। इसके बाद वारदात का खुलासा हुआ।