फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The father who came to send off his daughter shot his in-laws

Sitapur News: बेटी को विदा कराने आए पिता ने समधी-समधन काे मारी गोली

Thu, 15 May 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 15 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The father who came to send off his daughter shot his in-laws
गोली लगने से घायल लखनऊ में भर्ती।
गोंदलामऊ। संदना के तेरवा गांव में बेटी को विदा कराने आए पिता ने मंगलवार देर रात अपने समधी व समधन को गोली मार दी। गंभीर हालत में दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है। तेरवा गांव निवासी अंकित का विवाह हरदोई के अतरौली क्षेत्र के भेरका गांव निवासी बैजनाथ की पुत्री अंजू से हुआ था। मंगलवार देर रात अंजू के पिता बैजनाथ अपने पुत्र सतीश, विनीत व एक परिचित राजकुमार के साथ बेटी को विदा कराने पहुंचे। चारों देर रात ही पुत्री को विदा करने की बात कहने लगे। इस पर प्रशांत के पिता श्रीकांत व मां मंजू देवी ने मना कर दिया। इस बात पर विवाद होने लगा।
विज्ञापन

कहासुनी के बाद बैजनाथ ने तमंचे से अंकित के पिता पर गोली चला दी। गोली श्रीकांत और उनकी पत्नी मंजू देवी के बाएं हाथ में लग गई। घटना के बाद ग्रामीणों व परिजनों ने घायलों को सीएचसी गोंदलामऊ में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने श्रीकांत व उनकी पत्नी मंजू देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से दोनों को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। थाना प्रभारी चंद्रभान यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बैजनाथ और उनके बेटे विनय को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed