फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The entry on the register was fake, report sent to CMO

Sitapur News: फर्जी थी रजिस्टर पर इंट्री, सीएमओ को भेजी रिपोर्ट

Sun, 11 Jan 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 11 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The entry on the register was fake, report sent to CMO
सीतापुर। सीएचसी मिश्रिख के ऑपरेशन रजिस्टर में नैमिषारण्य के चिकित्सक का नाम दर्ज होने के मामले में जांच शुरू हो गई है। सीएचसी अधीक्षक की प्रारंभिक जांच में रजिस्टर की इंट्री फर्जी मिली है। अधीक्षक ने इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी है। डीएम को भी इस मामले में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

एनेस्थेटिस्ट डॉ. नंदलाल की नैमिषारण्य में पोस्टिंग है। इसी तरह ओटी टेक्नीशियन उदयभान की सिधौली में तैनाती है। एक दिन पहले शुक्रवार को सीएचसी मिश्रिख के ऑपरेशन थियेटर के रजिस्टर की फोटो वायरल हुई थी। इसमें ऑपरेशन के समय इन दोनों के नाम दर्ज थे। जबकि इन सभी ने अपनी गैरमौजूदगी होने की बात बताई थी। इसके बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रखर श्रीवास्तव ने पूरे मामले की जांच की। इसमें यह इंट्री फर्जी मिली है। मामले की रिपोर्ट सीएमओ को भी भेज दी गई है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर के रजिस्टर पर ऐसी कोई इंट्री नहीं है।
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर बुलाए जाते हैं एनेस्थेटिस्ट
डॉ. नंदलाल नैमिषारण्य में तैनात है। इनकी जगह पर मिश्रिख में डॉ. अनुराधा की पोस्टिंग हो गई है। सूत्रों का कहना है हाल ही में नंदलाल को मिश्रिख से इस शर्त पर हटाया गया था कि जब उनकी जरूरत होगी तो उन्हें मिश्रिख बुला लिया जाया करेगा। इसी तरह की उदयभान के साथ भी यही शर्त थी। इधर, जिलाधिकारी संस्थागत ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दे रहे हैं तो चिकित्सकों को काम करना पड़ रहा है। इसी वजह से कुछ इस तरह के इंट्री करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तो व्हाट्सएप ग्रुप पर भी शेयर हुई सिर्फ स्टॉफ नर्स और डॉक्टर की फोटो
संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक सीएचसी का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसमें प्रसव के बाद पूरी टीम को एक फोटो क्लिक करवाकर ग्रुप में शेयर करना होता है। जिससे अन्य चिकित्सक भी प्रेरित होकर संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ायें। इस केस में जो फोटो शेयर किया गया, उसमें मात्र एक नर्स और चिकित्सक ही नजर आ रहे हैं। वहीं, इसके बाद नवजात का फोटो ही शेयर किया गया है।



तो आखिर किसने दिया प्रसूता को एनस्थीसिया
खबर के प्रकाशन के बाद यह चर्चा भी तेज है कि प्रसूता को आखिर एनस्थीसिया किसने दिया। नंदलाल ने सीएचसी जाकर एनस्थीसिया देने से ही इंकार किया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रसूता को किसने एनस्थीसिया दिया। सूत्रों के अनुसार पंडित जी के नाम से मशहूर एक शख्स फार्मासिस्ट हैं। वह अक्सर सीएचसी में देखे जाते हैं। अगर प्रसव के समय का सीसीटीवी फुटेज देखा जाए तो इस बात से पर्दा उठ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed