{"_id":"60de01628ebc3e9e92248985","slug":"the-dilapidated-house-collapsed-three-injured-including-the-couple-sitapur-news-lko585044718","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर मकान गिरा, दंपती समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर मकान गिरा, दंपती समेत तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में गुरुवार सुबह जर्जर मकान गिरने से दबकर दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसा तड़के सोते समय हुआ है।
बिसवां इलाके के काजी सरांय निवासी अजय (30), पत्नी सोनी वर्मा (25), बेटी लक्ष्मी वर्मा के साथ गुरुवार सुबह घर में सो रहे थे। इस बीच तड़के अचानक जर्जर मकान भरभराकर गिर गया। इससे तीनों लोग मलबे के नीचे दब गए।
चीख-पुुकार और हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीण पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। तब तक तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। एंबुलेंस की मदद से तीनों को परसेंडी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां तीनों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने बताया कि पुराने मकान में बारिश की नमी के कारण यह हादसा हुआ। पूरा परिवार उसी जर्जर मकान में रह रहा था। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।