फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The audience at the Kavi Sammelan immersed in the hues of Awadhi and literature

Sitapur News: कवि सम्मेलन में अवधी और साहित्यिक रंग में रंगे श्रोता

Tue, 13 Oct 2026 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The audience at the Kavi Sammelan immersed in the hues of Awadhi and literature
कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते कवि।
सीतापुर। जनपदीय साहित्यिक गतिविधियों को नई ऊर्जा देने और ग्रामीण अंचल में साहित्य व संस्कृति की अलख जगाने के उद्देश्य से रविवार शाम तहसील सिधौली के ग्राम अल्लीपुर स्थित शीतला देवी मंदिर परिसर में कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा सीतापुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कवियों ने हास्य, व्यंग्य, ओज और संवेदना से सजी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के चीफ प्रॉक्टर व अवधी शोध पीठ के समन्वयक डॉ. नीरज शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण अंचल के ऐसे आयोजन भारतीय कला व संस्कृति को जीवंत रखते हैं। उन्होंने अवधी भाषा के संरक्षण पर बल दिया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. देवेन्द्र कश्यप निडर व रोहित विश्वकर्मा मधुर ने किया।
विज्ञापन


मंच पर साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु, अमरेन्द्र सिंह चौहान, केदारनाथ शुक्ल, रजनीश मिश्र, अरुणेश, शशि बिंदु शशि सहित कई दिग्गज कवियों ने काव्यपाठ किया। अध्यक्षता आरडी वर्मा और संचालन रोहित विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान सैकड़ों साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed