फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ten additional buses will run for circumambulation

सीतापुर: परिक्रमार्थियों के लिए चलेंगी दस अतिरिक्त बसें

Tue, 21 Feb 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 21 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ten additional buses will run for circumambulation
सीतापुर। 84 कोसी परिक्रमा में आने वाले परिक्रमार्थियों की सुविधा को लेकर परिवहन निगम ने 10 बसों को बढ़ा दिया है। इससे गैर जनपद से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी। जिले के लोगों को भी डग्गामार वाहनों के धक्के खाने से निजात मिलेगी। इन बसों का संचालन मिश्रिख-नैमिषारण्य तक किया जाएगा।
विज्ञापन


21 फरवरी से नैमिषारण्य में डंका बजते ही 84 कोसी परिक्रमा शुरू हो जाएगी। दूर-दूर से साधू-संत महात्मा और श्रद्धालु परिक्रमा करने के लिए आएंगे। पौराणिक महत्व होने के चलते अलग-अलग प्रांतों और विदेशों से लोग इस परिक्रमा को करने आते हैं, जो कि होली तक चलती है। लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत देने के लिए इस रूट पर दस बसों को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

अब तक इस रूट पर 24 बसें चलती हैं जो रामकोट, मिश्रिख, नैमिषारण्य होते हुए हरदोई तक का सफर पूरा करती हैं। इसके अलावा दस बसोंं को और चलाया जाएगा लेकिन इस विशेष बसों को सिर्फ नैमिषारण्य तक ही चलाया जाएगा। इससे लखीमपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर के साथ ही अन्य प्रांतों से आने वाले श्रद्धालुओं को इन बसों का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को मिलेगी सहूलियत
एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि अतिरिक्त बसों से श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी। अगर रात के समय सीतापुर बस स्टेशन पर पर्याप्त श्रद्धालु होंगे तो रात में भी बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed