फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teenage girl stabbed to death while drinking tea outside her home

Sitapur News: किशोरी की भाला घोंपकर हत्या घर के बाहर पी रही थी चाय

Wed, 05 Nov 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 05 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl stabbed to death while drinking tea outside her home
पिसावां। इलाके के दिलावलपुर गांव में मंगलवार सुबह कूड़ा डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दबंगों ने घर के बाहर चाय पी रही किशोरी की भाला मारकर हत्या कर दी। वहीं किशोरी के परिवार के छह लोगों को भी बुरी जमकर पीटा।
विज्ञापन

दबंगों के इस उत्पात से गांव में दहशत फैल गई। खौफ के चलते किसी ने भी पीड़ित परिवार के लोगों को बचाने तक की हिम्मत नहीं की। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों पर केस दर्ज कर इनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी हरिहर ने बताया कि उनकी जमीन पर ताराचंद के परिवार की ओर से अक्सर घूरा (कूड़ा) डालने को लेकर कहासुनी होती थी। मंगलवार को भी कूड़ा डालने व लकड़ी आदि रखने को लेकर महिलाओं में विवाद शुरू हो गया। इसकी जानकारी होने पर ताराचंद, विजय बहादुर, जोगेंद्र, वित्तन, सतेंद्र, रामदयाल और प्रीती लाठी-डंडे व भाला लेकर हरिहर के घर पहुंच गए। सभी ने मिलकर हरिहर, उनके बेटे धर्मेंद्र, रामसागर व अंकित पर जानलेवा हमला कर घर के बाहर ही उनकी जमकर पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच चाय पी रही रामसागर की बेटी चंद्रप्रभा (14) भागने लगी तो दबंगों ने किशोरी को पकड़कर उसके पेट में नुकीला भाला घोंप दिया। पेट फटने से किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ही पक्ष आपस में पट्टीदार हैं। खूनी संघर्ष होने के बाद पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए व घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना के बाद सीओ महोली नागेंद्र चौबे ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जाकर गहन जांच की।एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि इस मामले में सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। इनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed