{"_id":"6aa6fc757c389857b10dbf97","slug":"sarayans-water-level-decreased-by-five-cm-sitapur-news-c-102-1-stp1002-163852-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सरायन का पानी पांच सेमी घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सरायन का पानी पांच सेमी घटा
Mon, 14 Sep 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सरायन नदी का जलस्तर रविवार को पांच सेमी घटकर 132.90 मीटर पहुंच गया। हालांकि, नदी अब भी खतरे के निशान 131 मीटर से 1.90 मीटर ऊपर बह रही है। इससे बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत की उम्मीद जगी है, लेकिन हालात अभी जस के तस हैं।
तरीनपुर, गदियाना, दुर्गापुरवा, लोनियनपुरवा, अंसारी टोला, बैजनाथ कॉलोनी और मछली मंडी समेत कई मोहल्लों में जलभराव है। बाईपास किनारे केशवग्रीन सिटी भी बाढ़ की चपेट में है। रास्तों पर पानी भरा होने से नौकरीपेशा लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है।
कई परिवार घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं, जबकि कुछ ने छतों पर ठिकाना बना लिया है। दो सप्ताह से जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
-- -- -
275 राशन किट बांटीं
प्रभावितों के लिए तीन शरणस्थल बनाए गए हैं। रविवार को 275 राशन किट वितरित की गईं। एसडीएम सदर डॉ. जर्नादन ने बताया कि प्रभावितों का सर्वे कराया जा रहा है। सरायन और पिरई नदी का पानी तेजी से घट रहा है।