फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Power supply remained disrupted for hours

Sitapur News: घंटों ठप रही बिजली आपूर्ति

Mon, 14 Sep 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 14 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained disrupted for hours
सीतापुर। जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी चल रही है। 565 गांवों में आठ से 14 घंटे की लंबी कटौती हुई। वहीं, शहर में नया फीडर बनने व पेड़ों की छटाई से करीब 25 मोहल्लों की छह घंटे बिजली बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शहर में पुराना सीतापुर उपकेंद्र के श्यामनाथ फीडर पर अधिक लोड पड़ रहा था। इस पर बिजली विभाग ने इसे विभाजित करने का निर्णय लिया था। इसके चलते रविवार को सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके चलते उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन


हालांकि बिजली विभाग ने इसकी सूचना पहले ही दे दी थी। इसके बाद भी तमाम उपभोक्ता इससे अनभिज्ञ रहे। इससे लोगों के घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े रामनगर फीडर के मोहल्लों में सुबह नौ से शाम बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इस दौरान सीतापुर-हरदोई रोड पर आने वाले पेड़ों की टहनियों की छंटाई की गई। इससे व्यापारियों का कारोबार ठप रहा।

व्यापारी शोभित व हर्ष ने बताया कि दिनभर बिजली नहीं आई। इससे समय से लोगों को माल की डिलीवरी नहीं कर पाए। वहीं, बभनेवा उपकेंद्र से जुड़े करीब 300 गांवों में फॉल्ट के चलते आठ से 14 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।


सिधौली, महमूदाबाद व बिसवां इलाके के करीब 265 गांवों में 13 घंटे की लंबी कटौती हुई। इस दौरान कई जगहों पर जंपर उड़ गए। ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि फॉल्ट की वजह से जहां जहां पर दिक्कत आई है, वहां पर टीमें मरम्मत करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed