फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teenager drowns in river

Sitapur News: नदी में डूबकर किशोर की मौत

Mon, 14 Sep 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 14 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns in river
सतेंद्र। (फाइल फोटो )
कमलापुर। गोविंदापुर गांव स्थित सरायन नदी के पास रविवार को लकड़ी बीनने गए क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) राधा देवी के बेटे सतेंद्र (17) की नदी में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन


राधेलाल के अनुसार बेटा सतेंद्र सुबह 10 बजे गांव के पास से निकली सरायन नदी के पास लकड़ी बीनने गया था। उसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। सतेंद्र ने मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया, पर नाकाम रहे।
विज्ञापन


कुछ देर के बाद सतेंद्र का शव नदी में उतराता मिला। इंस्पेक्टर कमलापुर इतुल चौधरी का कहना है कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शुरुआती जांच में सतेंद्र की मौत हादसा लग रही है। परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
इंटरमीडिएट का छात्र था सतेंद्र
परिजनों के अनुसार सतेंद्र इंटरमीडिएट का छात्र था। इसके साथ ही वह घर के कामों में हाथ भी बंटाता था। सतेंद्र का एक बड़ा भाई अनूप भी है, वह मजदूरी करते हैं। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव निवासी कमलेंद्र, आशू, शोभित आदित्य राज ने छलांग लगाकर सतेंद्र को बचाने का प्रयास किया था, लेकिन बचा नहीं पाए।

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed