फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teachers strove

स्कूल बना अखाड़ा, मामूली बात पर शिक्षिकाओं में मारपीट

Wed, 31 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Teachers strove

ब्लॉक कसमंडा का प्राथमिक विद्यालय सरवा जलालपुर बुधवार को अखाड़ा बन गया। मामूली बात को लेकर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका व सहायक अध्यापिका आपस में भिड़ गईं। तू-तू, मैं-मैं से शुरू तकरार हाथापाई तक जा पहुंची। विवाद से स्कूल में हंगामा मच गया।

विज्ञापन


यह देख बच्चे भी सहम गए, हालांकि आस-पड़ोस मौजूद ग्रामीणों के बीच-बचाव पर विवाद शांत हो गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने शिक्षिका पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


कसमंडा के प्राथमिक विद्यालय सरवा जलालपुर में सीमा यादव इंचार्ज प्रधानाध्यापिका हैं। इसी स्कूल में सहायक अध्यापक के रूप में कीर्ति यादव कार्यरत हैं। बुधवार की सुबह स्कूल खुलने के बाद रोजाना की तरह शिक्षण कार्य शुरू हुआ। प्रधानाध्यापिका सीमा का आरोप है कि कीर्ति ने आते ही बीती 30 अगस्त को उसका आकस्मिक अवकाश लगा देने को लेकर अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मंगलवार को कीर्ति के स्कूल न आने पर आकस्मिक अवकाश लगाया था। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि कीर्ति अभद्रता करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गईं, जिससे उनका काफी अपमान हुआ। ग्रामीणों के बीच में आने पर कीर्ति शांत हुईं। एबीएसए प्रमोद पटेल ने बताया कि विवाद की सूचना मिली है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed