फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Surgeons and physicians absent from OPD; patients distressed

Sitapur News: ओपीडी से सर्जन और फिजिशियन नदारद, मरीज परेशान

Tue, 13 Oct 2026 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Surgeons and physicians absent from OPD; patients distressed
जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए मशक्कत करते मरीज व तीमारदार।
सीतापुर। जिला अस्पताल में सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था देखने को मिली। ओपीडी में सर्जन और फिजिशियन के मौजूद न रहने से मरीजों को भारी परेशानी हुई। इलाज के लिए पहुंचे कई मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से ही अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। परचा काउंटर पर भी भीड़ थी, जिससे अव्यवस्था फैल गई। सुबह 11.30 बजे सर्जन कक्ष में कोई चिकित्सक नहीं था, केवल एक प्रशिक्षु चिकित्सक मरीजों को देख रहा था। महोली से आए विपिन ने बताया कि पथरी की शिकायत के बावजूद उन्हें चिकित्सक नहीं मिले। इसी तरह 12 बजे फिजिशियन कक्ष में भी कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। पेट दर्द से परेशान राकेश को भी घंटों इंतजार के बाद चिकित्सक नहीं मिले। गंभीर मरीजों ने निजी अस्पतालों में इलाज करवाया।
विज्ञापन


जांच और सीएमएस का बयान
अस्पताल में जांच व्यवस्था भी प्रभावित रही। सुबह 11 बजे के बाद रक्त नमूने नहीं लिए गए, जिससे 50 से अधिक मरीजों की जांचें नहीं हो पाईं। मरीजों को बिना जांच कराए वापस लौटना पड़ा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने बताया कि कई चिकित्सक छुट्टी पर थे। उन्होंने मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed