फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   So they were carrying diesel on a hired pickup truck

Sitapur News: तो भाड़े के पिकअप पर ले जा रहे थे डीजल, खराब हुआ था वाहन...

Sat, 12 Jul 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 12 Jul 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
So they were carrying diesel on a hired pickup truck
कुंवरगड्डी। अटरिया के रेवान गांव मोड़ पर एक पिकअप बृहस्पतिवार को जल गई थी। वाहन में रखा पेट्रोलियम पदार्थ भी पिकअप के साथ जल गया था। सूचना पर आई दमकल ने आग पर काबू पाया था। वहीं, सोशल मीडिया पर पिकअप में एक कंपनी के टैंकर से पेट्रोल चोरी की चर्चा ने तूल पकड़ लिया था।
विज्ञापन

शनिवार को पिकअप से डीजल लेकर जा रहे पीड़ित ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर वाहन के खराब होने की बात बताई। वहीं, पेट्रोल चोरी की चर्चा को महज अफवाह भी बताया। थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने कहा कि घटना संबंधी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

अटरिया के दुर्जनपुर निवासी अभिषेक यादव ने बताया कि वह 9 जुलाई को पिकअप वाहन लेकर एचपी पेट्रोल पंप आए। वहां शाम डीजल खरीदकर पिकअप से अपने गांव लेकर जा रहे थे। इसकी रसीद भी है। तभी रास्ते में पिकअप खराब हो गया। इस पर सड़क किनारे रेवान गांव मोड़ पर जसवंत की बाग तक पिकअप को धक्का देकर उतारा। वहां रात अधिक होने पर वाहन के पास ही सो गए। बृहस्पतिवार सुबह करीब सुबह 9 बजे पिकअप को सही कर रहे थे तभी अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की चपेट में ड्रमों में रखा डीजल भी आ गया। सूचना पर पुलिसकर्मी व दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान सोशल मीडिया पर टैंकर से पेट्रोल चोरी होने की चर्चा शुरू हो गई। इसलिए शनिवार को पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर घटनाक्रम से अवगत कराया है। टैंकर से पेट्रोल चोरी की बात सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed