फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Power outages in over 2,200 villages; consumers distressed.

Sitapur News: 2200 से अधिक गांवों में बिजली गुल, उपभोक्ता परेशान

Fri, 25 Sep 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 25 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Power outages in over 2,200 villages; consumers distressed.
बिजली गुल
सीतापुर। लगातार बारिश और तेज हवा से जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। पेड़ और पोल गिरने, तार टूटने, जंपर उड़ने, इंसुलेटर दगने और केबल फुंकने से 2200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। कई उपकेंद्रों के फीडर भी बंद हो गए। बारिश के बीच फॉल्ट तलाशने और मरम्मत करने में बिजली विभाग की टीमों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे कहीं आपूर्ति बहाल हो गई तो कई इलाकों में शुक्रवार देर शाम तक बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की आपूर्ति तेज हवा और बारिश के कारण ठप हो गई। इससे करीब 500 गांवों के उपभोक्ता प्रभावित हुए। कस्बे में बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे से बिजली बंद रही। तुतुहीपुर के पास पेड़ गिरने और कई जगह पेड़ लाइनों पर झुकने से फॉल्ट आया। अवर अभियंता रंजीत कुमार ने बताया कि बारिश बंद होने के बाद लाइन की जांच कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

महोली उपखंड के सभी फीडर भी बृहस्पतिवार रात 12 बजे से बंद हो गए। इससे करीब 250 गांवों की लगभग चार लाख आबादी प्रभावित हुई। महोली नगर व तहसील क्षेत्र की करीब 35 हजार आबादी को भी करीब 15 घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा। शुक्रवार दोपहर तीन बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई रामचंद्र ने बताया कि 33 केवी लाइन का इंसुलेटर खराब होने से आपूर्ति बाधित हुई थी। रेउसा के बभनेवा उपकेंद्र से जुड़े करीब 500 गांवों में शुक्रवार सुबह चार बजे बिजली बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जगह पोल गिरने और मुख्य लाइन में फॉल्ट से देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। पिसावां, नैमिषारण्य, सरवा, महमूदाबाद, लहरपुर, तंबौर, इमलिया सुल्तानपुर, मिश्रिख और रामकोट के करीब एक हजार गांवों में भी बृहस्पतिवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed