फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Crops across 1,000 bighas in 25 villages affected by waterlogging.

Sitapur News: 25 गांवों की एक हजार बीघा फसल जलभराव की चपेट में

Fri, 25 Sep 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 25 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Crops across 1,000 bighas in 25 villages affected by waterlogging.
बाढ़ में डूबी सड़क
रामपुर मथुरा। बारिश व चौका नदी के बढ़ते जलस्तर से खेतों में जलभराव से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के बीच बारिश के साथ चली तेज हवाओं से धान की फसल खेतों में गिर गई है। 25 गांवों की एक हजार बीघा फसल जलभराव की चपेट में है।
विज्ञापन

रायपुर,भागीपुर, अलायपुर, पैगंबरपुर, बांसुरा, पिपरी, तुलसीपुर बंजर व सिरकुंडा समेत करीब 25 गांवों में किसानों की लगभग 1000 बीघे से अधिक धान फसल जलभराव की चपेट में है। पिपरी, सिरकुंडा, रायपुर, बांसुरा समेत कई संपर्क मार्गों और सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भरा होने से आवागमन बाधित होने की कगार पर है।
विज्ञापन

किसान रामसेवक, त्रिभुवन, भुलाई आदि का कहना है कि धान की फसल पककर तैयार हो गई है। तेज हवाओं से फसल खेत में गिर गई है। खेतों में लगातार पानी भरा होने से नुकसान बढ़ने की आशंका है। तकरीबन सात दिनों से धान की फसल में पानी भरा होने से फसल सड़ने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि जलस्तर स्थिर है। जो पानी पहले से आ चुका है, वह निचले क्षेत्रों में भरा हुआ है। जो फसल पानी में डूबी है,पानी कम होने पर नुकसान का सर्वे करवाकर मुआवजा दिलवाने की प्रक्रिया की जाएगी।

बाढ़ में डूबी सड़क

बाढ़ में डूबी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed