{"_id":"5e71124a8ebc3ea4ec5a452b","slug":"snakes-coming-out-in-azam-s-barrack-ram-govind-chaudhary-sitapur-news-lko5140458195","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम की बैरक में निकल रहे सांप : राम गोविंद चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम की बैरक में निकल रहे सांप : राम गोविंद चौधरी
विज्ञापन
सीतापुर। भाजपा सरकार मुस्लिम विरोधी काम कर रही है। आजम खां को जेल में खतरा है। उन्हें एकांत में रखा जा रहा है। उसमें कबाड़ है। उनकी बैरक से कभी सांप निकलता तो कभी बिलगोह निकल रही है। उन्हें बी श्रेणी की सुविधा देनी चाहिए थी।
यह बात मंगलवार को सीतापुर कारागार में सांसद आजम खां से मिलने पहुंचे नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि आजम के साथ जो नहीं होना चाहिए, वह हो रहा है।
राम गोविंद चौधरी ने कहा कि कोरोना से ज्यादा खतरनाक वायरस भाजपा है। आजम मुसलमानों के बड़े नेता हैं। क्या वह बकरी, मुर्गी व किताब चुरा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर जीत सकती है। हम विकास के काम पर जीतते हैं।
विज्ञापन
जेल में आजम से मुलाकात करने वालों में राम गोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री नारदराय, जियाउद्दीन, अरविंद सिंह गोप, चंद्रशेखर सिंह, अंकित यादव, शैलेंद्र सिंह उर्फ ललई, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव आदि शामिल रहे।
जेल से ही हुई पेशी
सांसद आजम खां की मंगलवार को एक मामले में पेशी होनी थी। जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई गई। जेल अधीक्षक दिनेश चंद मिश्रा का कहना है कि आजम खां की 17 मार्च को पेशी थी। जिसके कारण जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पेशी कराई गई है।