फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Six lakh voters will choose the village government

छह लाख वोटर चुनेंगे गांव की सरकार

Mon, 30 Nov 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 30 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन

दूसरे चरण के प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। पांच  ब्लॉकों में प्रधान व सदस्य के 5274 पदों पर 6879 उम्मीदवार मैदान में हैं। आज करीब छह लाख मतदाता इनके भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद करेंगे।

विज्ञापन


सोमवार देर शाम तक सभी ब्लॉकों से मतपत्र और मतपेटियों के साथ पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। 13 दिसंबर को वोटों की गणना होगी। दूसरे चरण में एलिया, हरगांव, लहरपुर, परसेंडी व महोली में मतदान होगा। पांच विकासखंडों में प्रधान व सदस्य दोनों के 5274 पदों पर 6879 उम्मीदवार मैदान में है।
विज्ञापन


इन ब्लॉकों में 435 पोलिंग केन्द्रों के लिए 1069 मतदेय स्थल बनाए गए है। इन पर 6 लाख 19 हजार 211 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान कराने के लिए 1069 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। 4703 कार्मिक लगाए गए है, इनमें दस प्रतिशत कर्मी रिजर्व के भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान दिवस के एक दिन पहले ब्लॉकवार लगाए गए कार्मिकों को बूथों पर रवाना करने के लिए सोमवार सुबह से विकासखंडों के चयनित स्थलों पर कार्मिकों व अफसरों का जमावाड़ा शुरू हो गया था। दोपहर बाद ब्लॉकवार पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हुई। अफसरों के निर्देशन में शाम तक पोलिंग पार्टियां बूथों को रवाना की गईं।

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए प्रेक्षक कामरान रिजवी व डीएम इंद्रवीर सिंह यादव ने ब्लॉकवार भ्रमण कर पार्टियों की रवानगी का जायजा लिया। मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा।


पंचायत चुनाव में पहली बार स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए है। इन्हें प्रथम चरण के 52 संवेदनशील प्लस केन्द्रों पर तैनात किया गया है। ये जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर निष्पक्ष मतदान कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed