{"_id":"5f6f79f68ebc3e9ba43bfc48","slug":"sitapur-sitapur-news-lko5421775184","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा लेने गई किशोरी घघरिया नदी में डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारा लेने गई किशोरी घघरिया नदी में डूबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर। कोतवाली इलाके में गांव की लड़कियों के साथ चारा लेने गई एक किशोरी घाघरिया नदी में डूब गई। उसकी तलाश की जा रही है। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खपूरा मजरा पीरकपुर निवासी प्रीती (16) पुत्री रामलखन शनिवार को उफनाई घाघरिया नदी में डूब गई।
बताते हैं कि गांव की कई लड़कियां शनिवार को चारा लेने नदी के उस पार गई थी। कई लड़कियां नदी न पार कर के घूम कर लालपुर होते हुए घर वापस आ गईं। लेकिन प्रीति व एक अन्य लड़की नदी तैरकर गांव आने लगी। इसी बीच तेज धारा में प्रीति संभल न सकी और पानी में बह गई।
पास के ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं रहे। ग्रामीण व गोताखोर किशोरी की तलाश में नदी को खंगाल रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लग सका है। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। लहरपुर पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश की जा रही है।