फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Forensic team reached the house of rape accused MP, the victim had told the house to be the place of

सीतापुर: रेप आरोपी सांसद के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, पीड़िता ने घर को बताया था घटनास्थल, जमानत याचिका भी दायर

Fri, 31 Jan 2025 08:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 31 Jan 2025 08:53 PM IST
सार

Sitapur rape case: दुष्कर्म के आरोपी सीतापुर सांसद राकेश राठौर के घर शुक्रवार दोपहर फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम में शामिल चार सदस्यों ने घर के अंदर कमरों में जाकर साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन
Sitapur: Forensic team reached the house of rape accused MP, the victim had told the house to be the place of
सीतापुर सांसद पर रेप का आरोप। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दुष्कर्म के आरोपी सांसद राकेश राठौर के घर शुक्रवार दोपहर फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम में शामिल चार सदस्यों ने घर के अंदर कमरों में जाकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद बाहर आकर भी फोटो खींची। पीड़िता ने आरोप में सांसद के घर को ही घटनास्थल बताया था, इसलिए यहां से सुबूत जुटाए जा रहे हैं। इससे पहले जब सांसद गिरफ्तार नहीं हुए थे, तो पीड़िता को पुलिस उनके घर पर लेकर आई थी जो कि विवेचना का हिस्सा बताया गया था।

विज्ञापन


सांसद को बृहस्पतिवार दोपहर उनके आवास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उनकी ओर से अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को जिला न्यायाधीश के पास नियमित जमानत याचिका को दायर कर दी है। इस याचिका को एडीजे एमपी एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है। इसकी सुनवाई की तारीख चार फरवरी लगाई गई है।
विज्ञापन


अगर सांसद को बेल मिल जाती है, तो वह जेल से बाहर आ जाएंगे। इसके अलावा यह भी हो सकता है कि पीड़िता की ओर से मौका मांग लिया जाए, जो कि पहले भी हो चुका है। हालांकि पुलिस के मुताबिक कुछ ही दिनों में कोर्ट की अनुमति के बाद वायरल वॉयस रिकार्डिंग को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ में भेजा जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वायरल रिकार्डिंग में आवाज किसकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तबीयत में सुधार, पुत्र ने की मुलाकात

सांसद से जेल में उनके पुत्र रत्नम ने मुलाकात की। रत्नम ने बताया कि उनके साथ उनके ताऊ अनिल राठौर और वसीउल्ला भी गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वह जेल पहुंचे और मैनुअल के हिसाब से करीब 35 मिनट तक उनकी मुलाकात हुई है। इस दाैरान सांसद राकेश राठौर ने जमानत व अन्य गंभीर मुद्दों पर बात की। रत्नम ने बताया कि फिलहाल उनके पिता की तबीयत में सुधार है। रात में वह काफी समय तक अस्पताल में रहे, साथ ही उनको ठीक से नींद नहीं आई। सांसद सुबह व शाम दोनो समय अपनी शुगर की दवाएं ले रहे हैं। जेल के चिकित्सक उनकी निगरानी कर रहे हैं।

सामान्य बंदियों को मिलने की इजाजत नहीं

Sitapur: Forensic team reached the house of rape accused MP, the victim had told the house to be the place of
कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
जेल प्रशासन ने सामान्य बंदियों को सांसद से मिलने की इजाजत नहीं दी है। अगर किसी बंदी को सांसद से मिलना है तो वह उसे बुलवा सकते हैं। वहीं, सांसद की अनुमति के बाद ही कोई बंदी उनसे मिल पाएगा।
 

सांसद की दमदार पैरवी के अभाव की चर्चा

चर्चा रही कि कोर्ट में सांसद की पैरवी ठीक से नहीं की गई। अधिवक्ताओं के बीच चर्चा रही कि यदि अग्रिम जमानत याचिका के स्थान पर एफआईआर रद्द करने की अपील की जाती तो सांसद को इसका अधिक लाभ मिल सकता था। अधिवक्ताओं की मानें तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की हड़बड़ी में कई ऐसी चूक की हैं, जिनका सांसद को फायदा मिल सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed