{"_id":"6a9d3982a58eb9d7870bbee0","slug":"sitapur-father-and-son-die-of-electrocution-accident-occurred-while-cutting-a-tree-branch-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, पेड़ की डाल काटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, पेड़ की डाल काटते समय हुआ हादसा
Sun, 06 Sep 2026 03:29 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सकरन (सीतापुर)
अमर उजाला नेटवर्क, सकरन (सीतापुर)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 06 Sep 2026 03:29 PM IST
सार
पीयूष की मौत से परिवार के सामने पालन-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बताया जाता है कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। पीयूष ही बाहर जाकर आचार्य का कार्य करते थे और इसी से परिवार का पालन-पोषण चलता था।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के इलाके के ग्राम बेलवा बसहिया में रविवार को पेड़ की डाल काटते समय बिजली लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसरा हुआ है। बेलवा बसहिया निवासी गीतू पुत्र मिश्रीलाल (55 वर्ष) रविवार को घर के सामने लगे पकरिया के पेड़ की डाल काट रहे थे। इसी दौरान डाल बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। जिससे गीतू करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
पिता को बिजली लाइन में चिपका देख उनका 17 वर्षीय पुत्र पीयूष उन्हें बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर चौकी सांडा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। चौकी प्रभारी श्री राम शुक्ला ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
पीयूष की मौत से परिवार के सामने पालन-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बताया जाता है कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। पीयूष ही बाहर जाकर आचार्य का कार्य करते थे और इसी से परिवार का पालन-पोषण चलता था। उनकी मौत के बाद परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का सवाल खड़ा हो गया है।
मृतक पीयूष के परिवार में उनके बड़े भाई पवन (21 वर्ष) और छोटी बहन अंशिका (15 वर्ष) हैं। परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और घर की हालत भी काफी दयनीय बताई जा रही है। पीयूष की असमय मौत ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।