{"_id":"6ab3893aba01a59d95092181","slug":"sitapur-dharamshala-balcony-collapses-during-ganesh-utsav-one-woman-dies-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: गणेश महोत्सव के दौरान पंजाबी धर्मशाला का छज्जा गिरा, एक महिला की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: गणेश महोत्सव के दौरान पंजाबी धर्मशाला का छज्जा गिरा, एक महिला की मौत, कई घायल
Wed, 23 Sep 2026 01:39 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:39 PM IST
सार
सीतापुर शहर के आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में बुधवार को धर्मशाला का छज्जा गिर गया। हादसे के वक्त गणेश उत्सव चल रहा था। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
धर्मशाला का छज्जा गिरा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर शहर के आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में बुधवार को धर्मशाला का छज्जा गिर गया। हादसे के वक्त गणेश उत्सव चल रहा था। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है।
आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में बुधवार को गणपति महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान अचानक से छज्जा गिर गया।
हादसे में उमा कपूर (50) की मृत्यु हो गई। वहीं, करीब 20 लोग घायल हुए हैं। उनका उपचार चल रहा है।