फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Dharamshala balcony collapses during Ganesh Utsav; one woman dies.

सीतापुर: गणेश महोत्सव के दौरान पंजाबी धर्मशाला का छज्जा गिरा, दो महिलाओं की मौत, कई घायल

Wed, 23 Sep 2026 01:39 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 23 Sep 2026 01:39 PM IST
सार

सीतापुर शहर के आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में बुधवार को धर्मशाला का छज्जा गिर गया। हादसे के वक्त गणेश उत्सव चल रहा था। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर एक महिला की मौत हो गई। वहीं, देर शाम एक और महिला की मौत हुई है।

विज्ञापन
Sitapur: Dharamshala balcony collapses during Ganesh Utsav; one woman dies.
उमा कपूर व नीति मल्होत्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर शहर के आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में बुधवार को धर्मशाला का छज्जा गिर गया। हादसे के वक्त गणेश उत्सव चल रहा था। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है।

विज्ञापन


आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में बुधवार को गणपति महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान अचानक से छज्जा गिर गया। हादसे में उमा कपूर (50) की मृत्यु हो गई। वहीं, देर शाम एक और महिला घायल नीति मल्होत्रा (60) की भी मौत हो गई। हादसे में करीब करीब 20 लोग घायल हुए हैं। उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


गणेश उत्सव के दौरान हुई बारिश, तिरपाल में भरे पानी की वजह से टूटा रेलिंग का छज्जा
इस धर्मशाला के अंदर स्थापित गणेश प्रतिमा का स्थानीय लोगों द्वारा पूजन/अर्चन किया जा रहा था। अचानक से आई तेज बारिश के कारण आंगन में लगाए गए तिरपाल में अंदर पानी भर जाने से तिरपाल में वजन हो गया। इसी वजह तीसरी मंजिल पर रेलिंग  का छज्जा कर टूटकर नीचे बैठे लोगों के ऊपर गिरा। इसमें उमा कपूर की मौत हो गई। वहीं, निधि पत्नी जितेंद्र, कनिका गुप्ता पुत्री आदर्श गुप्ता, बिन्नी कोहली पत्नी तरुण कोहली, अदिति वाजपेई पुत्री बबलू बाजपेई, सभासद विजयलक्ष्मी नगर, नीति मल्होत्रा उत्तरी पत्नी दिलीप कुमार मल्होत्रा व उमा कपूर पत्नी शम्मी कपूर व अन्य कई लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने व्यक्त की संवेदनाएं, बोले- घटना हृदयविदारक और दुःखद
घटना पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने एक्स पर कहा कि जनपद सीतापुर में पंजाबी धर्मशाला, विजय लक्ष्मी नगर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान छत गिरने की घटना अत्यंत हृदयविदारक एवं दुःखद है। सभी घायलों का जिला चिकित्सालय, सीतापुर में   मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं अन्य चिकित्साधिकारीगणों की देख - रेख में इलाज किया जा रहा है। सभी घायलों के समुचित उपचार, निगरानी एवं पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद प्रदान किए जाने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।


शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, पीड़ित परिजनों के साथ हर परिस्थिति में उत्तर प्रदेश सरकार साथ खड़ी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा पीड़ित परिजनों को संबल प्रदान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed