{"_id":"6ab2d16d95432c48c30a77e5","slug":"scouts-and-guides-learned-the-tricks-of-cooking-without-utensils-sitapur-news-c-102-1-stp1003-164422-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: स्काउट-गाइड ने सीखे बिना बर्तन खाना बनाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: स्काउट-गाइड ने सीखे बिना बर्तन खाना बनाने के गुर
Wed, 23 Sep 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद। सीता ग्रुप आफ एजूकेशन की सीबीएसई ब्रांच आशुतोष बृजमोहन लाल मेमोरियल कालेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान प्रशिक्षकाें द्वारा स्काउट-गाइड को कई प्रकार की गांठें बांधना तथा बिना बर्तन के भोजन बनाने की विधि सिखाई गई। समापन पर स्काउट-गाइड के जिला मुख्य आयुक्त आरके वाजपेयी ने कहा कि मन में दृढ़ता से लिया गया संकल्प अवश्य पूरा होता है।
उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण बच्चों को संस्कारवान बनाने व स्वस्थ्य समाज के निर्माण में कारगर साबित हो रहा है। प्रशिक्षण में बच्चों को संसाधनों के अभावों व विषम परिस्थितियों में धैर्य के साथ जीवन जीने की कला सीखने को मिलती है। उन्होंने प्रशिक्षण में बताई गई बातों को दैनिक जीवन में उपयोग में लाने की बात कही।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक एसओसी गरिमा पाल, एलओसी संजय कश्यप, सहायक स्काउट मास्टर रूपेश अवस्थी व गाइड मास्टर पूजा ने प्रशिक्षु बच्चों को जीवन में काम आने वाली कई प्रकार की गाठें बनाने, बिना बर्तन के भोजन बनाने की विधियों के साथ संस्कार सिखाए। शिविर का समापन स्काउट गीत के गायन के साथ हुआ। इस दौरान शिविरार्थियों ने अतिथियों को बिना बर्तन के बनाए गए चोखा बाटी भी खिलाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय कृष्ण आनंद, उप प्रधानाचार्य रवि शुक्ल, ऋतुजा वाजपेयी आदि मौजूद रहे।