फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur: Body of 12-year-old girl found in sugarcane field; murder suspected.

सीतापुर: गन्ने के खेत में मिला 12 वर्षीय बच्ची का शव, हत्या की आशंका

Mon, 12 Oct 2026 09:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 12 Oct 2026 09:03 PM IST
सार

बच्ची सोमवार सुबह करीब 11 बजे  खेत की ओर गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उसकी मां को चिंता हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में भी खोजबीन की। काफी देर खोजबीन के बाद पायल का शव उसके ही गन्ने के खेत में मिला।

विज्ञापन
Sitapur: Body of 12-year-old girl found in sugarcane field; murder suspected.
मृतक बालिका। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर के मछरेहटा के ग्वाली पुरवा गांव में सोमवार को 12 वर्षीय बालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में मिला। बच्ची का शव मिलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गले पर नाखून जैसे निशान होने का दावा करते हुए गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नीरज की 12 वर्षीय पुत्री पायल सोमवार सुबह करीब 11 बजे  खेत की ओर गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उसकी मां सरिता को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने बेटी की तलाश शुरू की। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में भी खोजबीन की। काफी देर खोजबीन के बाद पायल का शव उसके ही गन्ने के खेत में मिला। बच्ची का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


मृतका की मां सरिता ने बेटी के गले पर नाखून जैसे निशान होने की बात कहते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति पर गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही मछरेहटा थानाध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी विनय यादव ने बताया कि फिलहाल बच्ची की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौत के कारणों का वास्तविक खुलासा जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed