{"_id":"698d862b20e86d66df03ed7d","slug":"sitapur-a-speeding-private-bus-rammed-into-roadside-kiosks-and-collided-with-a-tree-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: तेज रफ्तार प्राइवेट बस रोड के किनारे गुमटियों में घुसते हुए पेड़ से टकराई, 10 से 12 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: तेज रफ्तार प्राइवेट बस रोड के किनारे गुमटियों में घुसते हुए पेड़ से टकराई, 10 से 12 यात्री घायल
Thu, 12 Feb 2026 01:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:20 PM IST
सार
मिश्रिख में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस गुमटियों को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
गुमटियों को तोड़ते हुए घुसी बस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले के मिश्रिख में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गुमटियों में घुसते हुए पेड़ से टकराई। हादसे में दस से बारह लोग घायल हुए हैं। पांच लोगों का सीएचसी में उपचार शुरू किया गया है।
निजी बस वाहन संख्या यूपी 34 टी 9465 से हुमायूंपुर निवासी राजन त्रिवेदी (38), दौलतपुर निवासी राधा (38), शास्त्रीनगर निवासी श्याम (50), लखीमपुर निवासी पुष्पेंद्र (39), महोली निवासी सुमन (35) व अन्य यात्री मिश्रिख की ओर जा रहे थे। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर एक गुमटी में घुस गई। इसमें सभी पांचों यात्री घायल हो गए। इन सभी को पुलिस ने सीएचसी मिश्रिख में भर्ती कराया है। उनका उपचार जारी है।
बस सीतापुर से हरदोई के लिए जा रही थी तभी मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कररियडीह के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने रोड के किनारे दो गुमटियों में घुसते हुए पेड़ से टकरा गई।