{"_id":"5fde3c1a8ebc3e40fe0c530e","slug":"shivalinga-stolen-from-turantinath-temple-sitapur-news-lko555728069","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुरंतीनाथ मंदिर से शिवलिंग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुरंतीनाथ मंदिर से शिवलिंग चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर (सीतापुर)। मानपुर इलाके के भिठौली गांव में प्राचीन शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना से ग्रामीणों में रोष है।
पुजारी चंद्र शेखर अवस्थी ने बताया कि भिठौली गांव में तुरंतीनाथ का काफी पुराना मंदिर है। अराजकतत्वों ने शुक्रवार रात शिवलिंग चोरी कर लिया। इसकी शिकायत थाने में दी गयी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
गांव के प्रधान नंदकिशोर पांडेय ने बताया कि इस मंदिर के प्रति क्षेत्र के लोगों की आस्था है। मंदिर का शिवलिंग अराजकतत्वों ने गायब कर दिया है। पूर्व में भी अराजकतत्वों ने मंदिर में रखी चीजें गायब कर दी थीं। प्रधान का कहना है कि लोगों की आस्था के साथ अराजकतत्व खिलवाड़ कर रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। प्रधान ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। सीओ लहरपुर यादवेंद्र यादव का कहना है कि मामले की जानकारी होने पर पुलिस टीम गई है। कुछ लोगों से पूछताछ व जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।