{"_id":"5743471e4f1c1bba7d690c3d","slug":"seven-teachers-found-absent-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर सात शिक्षकों का वेतन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर सात शिक्षकों का वेतन रुका
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
फैसला लिया गया कि विषयवार अध्यापकों को पर्सनल समन भेजे जाएंगे।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना सूचना स्कूल से गैरहाजिर रहना सात शिक्षकाें को महंगा पड़ा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने सात शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है। यह कार्रवाई संबंधित ब्लॉक के बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
ख्ंाड शिक्षाधिकारी परसेंडी ने प्राथमिक विद्यालय हिलालपुर का औचक मुआयना किया। इस दौरान शिक्षक मनोहर लाल बिना सूचना के गैर हाजिर मिले। शिक्षा का स्तर बेहद खराब मिला। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय माघपुर प्रथम का मुआयना किया।
विज्ञापन
यहां शिक्षिका सुमन देवी नदारद मिली। लहरपुर बीईओ के मुआयनें में उच्च प्राथमिक विद्यालय करस्योरा के प्रधानाध्यापक ज्ञानेंद्र प्रताप नदारद रहे। प्राथमिक विद्यालय पतवारा में प्रधानाध्यापक अख्तर अली का स्कूल में प्रार्थना पत्र नहीं मिला।
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय पतवारा में प्रधानाध्यापक नरेंद्र प्रताप सिंह भी गैरहाजिर मिले। रामपुर मथुरा बीईओ के मुआयने में प्राथमिक विद्यालय मसूदपुर के शिक्षक आशुबोध पांडेय व अमर सिंह गैरहाजिर रहे। बीईओ ने जांच रिपोर्ट बीएसए राजेंद्र सिंह को सौंप दी थी।