{"_id":"6aa6f70d92aa2ef1800dbe0f","slug":"seven-smugglers-arrested-with-100-kg-of-cannabis-sitapur-news-c-102-1-slko1055-163853-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 100 किलो गांजे के साथ सात तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 100 किलो गांजे के साथ सात तस्कर गिरफ्तार
Mon, 14 Sep 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के सात शातिरों को रामकोट पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मिलकर रविवार को मधवापुर गांव में तालाब के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 100 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार गांजे की कीमत 23 लाख रुपये है।
एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच और रामकोट पुलिस ने गोंडा के बिमौर निवासी विनोद पांडेय, बिहार के मोतीहारी निवासी विजय महतो व मुन्ना कुमार, गोंडा के इटियाथोक निवासी रामस्वरूप, खरबूपुर निवासी सचिन लोधी, अमरोहा के आदमपुर निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से चार बोरियों में गांजा, दो कार, एक डीसीएम बरामद हुआ। गैंग का सरगना गोंडा निवासी विनोद पांडेय है। उस पर मुरादाबाद और मिर्जापुर थाने में मादक पदार्थ तस्करी के दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
एएसीपी का कहना है कि तस्करों के अन्य साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। उनके पास से मिले मोबाइल फोन की डिटेल भी खंगाली जा रही है।