{"_id":"5d374ca68ebc3e6ce70a9839","slug":"sabhasad-can-do-boycott-from-board-meeting-sitapur-news-lko4724369188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने बोर्ड बैठक से बहिष्कार की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने बोर्ड बैठक से बहिष्कार की दी चेतावनी
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। नाराज सभासदों ने एसडीएम महमूदाबाद को पत्र देकर पिछले दिनों दिए सामूहिक इस्तीफे पर निर्णय लेने की मांग की है। निर्णय न आने तक आक्रोशित सभासदों ने बोर्ड की होने वाली बैठकों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
सभासद संघ के अध्यक्ष राशिद कामरीन, उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्य ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर बताया है कि नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के 23 सभासदों ने आठ जुलाई को सामूहिक इस्तीफा दिया था। इस मामले में अब तक शासन द्वारा बोर्ड को अवगत नहीं कराया गया है।
सभासदों ने कहा है कि जब तक सूचनाएं बोर्ड को अवगत नहीं करा दी जाएंगी तब तक सभासद पालिका बोर्ड की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। सभासदों ने पत्र जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी व ईओ नगर पालिका महमूदाबाद को भी भेजा है।