{"_id":"5f6f75b78ebc3e9b7404ea71","slug":"rode-accident-sitapur-news-lko542158414","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार साले-बहनोई की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली/बड़ागांव। महोली कोतवाली क्षेत्र के हरगांव मार्ग पर बड़ागांव के राजकीय कृषि फार्म के निकट शनिवार सुबह पिकअप व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में साले-बहनोई हैं, जबकि एक अन्य युवक जख्मी हो गया। उसको सीएचसी महोली से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
महोली कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर निवासी छोटू (21) पुत्र मुन्ना व उसका चचेरा भाई राजेश (24) पुत्र मलिक व लखीमपुर के मितौली थाना क्षेत्र के गरगटिया निवासी रिश्ते का साला रामफल (22) पुत्र प्रेमी एक ही बाइक पर सवार होकर आवश्यक कार्य से महोली जा रहे थे। इसी दौरान महोली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बाइक सवार तीनों युवक दूर जा गिरे। हादसे में छोटू और रामफल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे गड्ढे में चली गई। पिकअप का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राजेश को एंबुलेंस से सीएचसी महोली भेजा। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पिकअप और बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं महोली कोतवाली क्षेत्र के कुसैला मार्ग पर जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट देर रात बाइक से अपने घर जा रहे कोतवाली क्षेत्र के कुसैला निवासी रामस्वरूप (55) पुत्र रामेश्वर दयाल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत मार्ग के किनारे जा गिरे। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली पुलिस ने केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।