फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Roads damaged due to Jal Jeevan Mission scheme, investigation should be conducted

Sitapur News: जल जीवन मिशन योजना से खराब हो गई सड़कें, कराई जाए जांच

Mon, 03 Nov 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 03 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Roads damaged due to Jal Jeevan Mission scheme, investigation should be conducted
सीतापुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद राकेश राठौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जल जीवन मिशन और पीएम ग्राम सड़क योजना के खराब कार्यों को जन प्रतिनिधियों की ओर से उठाया गया। सांसद ने जांच कराने के निर्देश दिए। बैठक की सह अध्यक्षता सांसद धौरहरा आनंद भदौरिया और सांसद मोहनलालगंज आरके चौधरी ने की।
विज्ञापन

सांसद राकेश राठौर ने निर्देश दिए कि सड़कों से संबंधित जो भी काम हैं, उनको मानक के अनुरूप तय समय में पूरा किया जाए। उन्होंने डीएम से कहा कि जो प्रस्ताव दिए जाएं, उनको कार्ययोजना में शामिल किया जाए। जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि पाइप लाइन डालने के बाद खराब हुई सड़कों काे दुरुस्त कराया जाए।
विज्ञापन

महमूदाबाद की विधायक आशा मौर्या व सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने योजना से सड़कों को खोदने के बाद सही न करने का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही पीएम ग्राम सड़क योजना में कार्य होने के कुछ महीने बाद ही सड़कें क्षतिग्रस्त होने का कई जन प्रतिनिधियों ने उल्लेख करते हुए कार्रवाई की मांग की। मनरेगा में प्रधानों से वसूली करने का जानकारी दी गई। सांसद राकेश राठौर ने धान क्रय केंद्रों पर पूर्ण पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने, किसानों की सुविधा के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध किए जाने और क्रय केंद्रों की नियमित जांच कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब ट्रांसफार्मर समय से बदलने व जिन स्थानों पर ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहे हैं, वहां विद्युत लोड का सर्वे कराया जाए। उन्होंने कहा कि अभी तक बदले गए ट्रांसफार्मरों की सूची उपलब्ध कराई जाए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क येाजना के तहत पांच वर्षीय अनुरक्षण के कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि अनुरक्षण कार्यों की टीम बनाकर रैंडम जांच कराई जाए। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ कैंप लगाकर पात्रों को दिया जाए।

कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, विधायक आशा मौर्य, निर्मल वर्मा, रामकृष्ण भार्गव, ज्ञान तिवारी, शशांक त्रिवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। डीएम डा. राजागणपति आर ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से दिए गए निर्देशों व सुझावों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या, डीएफओ नवीन खण्डेलवाल, एडीएम नीतीश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए, दिशा के नामित सदस्य सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed