फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Resolve to adopt the ideas of Gandhi-Shastri

Sitapur News: गांधी-शास्त्री के विचारों को अपनाने का संकल्प

Sat, 04 Oct 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 04 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Resolve to adopt the ideas of Gandhi-Shastri
सीतापुर। जिले भर में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस दौरान दोनों महापुरुषों को याद कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ रामधुन का गायन के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। कलेक्ट्रेट में विपिन चंद्र वर्मा श्याम जी व उनकी टीम ने रामधुन व भजन प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर एडीएम वित्त व राजस्व नीतीश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कृष्णा नंद तिवारी सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।लहरपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रेंजर अभिषेक सिंह ने रेंज परिसर में ध्वजारोहण किया। आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में मां सरस्वती की पूजा के साथ प्रधानाचार्य अवधेश कुमार अवस्थी ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जहांगीराबाद के खादी उत्पादन केंद्र में संस्था के सदस्य सचिव विजय सिंह चौहान, प्रबंधक मनोज सिंह, प्रेम चंद्र मिश्र की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ सभी ने राष्ट्रगान गाया। खैराबाद के विशुन नगर चौराहा स्थित आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन कार्यालय में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सिंह ने ध्वजारोहण किया। मछरेहटा ब्लॉक कार्यालय में एडीओ पंचायत संदीप कुमार, सचिव अवधेश कुमार, रणविजय सिंह, सोम पाल आदि ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed