फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Remains of Animal found in bushes

झाड़ियों में मिले गोवंश के अवशेष

Sat, 30 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Remains of Animal found in bushes
महाराजनगर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र तालगांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में गोवंश के अवशेष मिले जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बिसवां-लहरपुर मार्ग पर स्थित जीतामऊ पिकेट के करीब झाड़ियों में गोवंश के अवशेष दिखाई पड़े। एक राहगीर को जब अधिक दुर्गंध महसूस हुई तो उसकी नजर अवशेषों पर पड़ी। उसकी सूचना से मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 112 पर दी। मौके पर पहुंची टीम ने कोतवाली पुलिस को भी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना देने वाले युवक राहुल का आरोप है कि यूपी 112 में तैनात पुलिस ने अभद्र भाषा में बात की। मौके पर पहुंचे सीओ लहरपुर सुशील कुमार सिंह, एसओ पुष्पराज कुशवाहा ने पड़ताल की। जांच में ऐसा पाया गया कि दो गोवंशों को बोरी में भरकर सड़क किनारे झाड़ियों में डाल दिया गया हो। बोरी काली पॉलीथिन से ढकी हुई थी। अवशेषों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सिपाहियों के व्यवहार को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed