फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Records of the country's first cow dung gas plant will be preserved.

Sitapur News: देश के पहले गोबर गैस प्लांट के अभिलेख होंगे संरक्षित

Sat, 30 Sep 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 30 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Records of the country's first cow dung gas plant will be preserved.
गोबर गैस प्लांट।
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। देश का पहला गोबर गैस प्लांट सीतापुर के ऐलिया ब्लॉक स्थित रामनगर खटकरी में लगा था। इसे स्थापित करने वाले दिवंगत वैज्ञानिक डॉ. राम बक्श सिंह इसी गांव में जन्मे थे। उनके अभिलेखों को राष्ट्रीय अभिलेखागार संरक्षित करेगा। भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस सूचना को साझा किया है। इससे परिजनों, ग्रामीणों संग जिले के वैज्ञानिकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

दिवंगत वैज्ञानिक के पुत्र राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 1957 में रामनगर खटकरी में डॉ. राम बक्श सिंह ने गैर परंपरागत ऊर्जा के क्षेत्र में देश के पहले बायोगैस व गोबर गैस प्लांट की स्थापना की। इसका उद्घाटन तत्कालीन केंद्रीय सामुदायिक विकास मंत्री गोविंद नारायण ने किया था। वहीं, इटावा स्थित एशिया के पहले गोबर गैस रिसर्च स्टेशन अजीतमल को भी डॉ. राम बक्श ने शुरू किया था।
विज्ञापन

भारत और विदेशों में 40 वर्षों तक काम के दौरान डेनमार्क, ईरान, जर्मनी, नेपाल, अमेरिका, सीलोन, हालैंड, कनाडा, मैक्सिको, निकारागुआ, होंडूर, कोस्टा रिका, पनामा संग 15 देशों में एक हजार से अधिक बायोगैस और गोबर गैस सिस्टम को डिजाइन व स्थापित किया। संयुक्त राज्य अमेरिका में वर्ष 1972 में पहला बायोगैस संयंत्र बनाया। इसका उद् घाटन अलास्का के सीनेटर माइक ग्रेवेल ने किया था। भारत व विदेश के हर गांव में उच्च स्तर के बायोगैस व गोबर गैस उर्जा के उत्सर्जन की दिशा में लोगों में जागरूकता बढ़ाने की मुहिम भी चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिता को यह सम्मान मिला तो काफी खुशी मिली। अन्य महापुरुषों व नामचीन हस्तियों की वस्तुओं की तरह उनके पिता के अभिलेखों को संरक्षित किया जाएगा, जिससे पिता का नाम अमर हो जाएगा। आने वाले पीढ़ियों तक उन्हें लोग एक वैज्ञानिक के रूप में जानेंगे। राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्लांट का स्ट्रक्चर, रिसर्च, उपकरण व फोटो को संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed